क्षेत्रीय
11-May-2022

1 27% टिकट ओबीसी उम्मीदवार को देगी कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना 2 पालाखेड़ में बन रहा घटिया डैम तकनीकी नियमों की हो रही अनदेखी 3 दद्दाजी के अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के दादा जी का निधन 4 ग्राम उमरहर में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ ने दी आर्थिक सहायता पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पंचायत और निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के मामले में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि उन्हें बीजेपी सरकार से कोई उम्मीद नहीं थी। बीते 2 साल में भाजपा सरकार ने आरक्षण के मामले में संविधान में कोई संशोधन नहीं किया। इसी कारण सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा फैसला दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस ने निकाय चुनाव में 27% टिकट ओबीसी उम्मीदवार को देना तय किया है। मोहखेड़ जनपद में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की मिलीभगत से जमकर भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। ऐसा ही एक मामला जलाभिषेक अभियान के तहत अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत प्रकाश में आया है। जहां पर मोहखेड़ के ग्राम पालाखेड़ में 67 लाख रुपये की लागत से डैम का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें तकनीकी रूप से कई खामियों को नजरअंदाज करके इसे बनाया जा रहा है। पानी के बहाव को रोकने के लिए तकनीकी विशेषज्ञ के मुताबिक कम से कम डेढ़ से 2 मीटर गहरे पडल खोदने का नियम है। जिसमें गीली काली मिट्टी को बिछाकर इसे तैयार किया जाता है। ताकि डैम का पानी किसी भी तरीके से लिकेज ना हो। लेकिन पालाखेड़ में तकनीकी नियमों को नजरअंदाज करते हुए 2 मीटर की जगह ढाई फ़ीट गहरे गड्ढे खोदकर काली मिट्टी डाल दी गई है। जिससे डैम की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ा है। आने वाले समय में यह डैम मोहखेड़ के ही महलारी बाकुल की तर्ज पर बह सकता है। क्योंकि पालाखेड़ डैम को बनाने में भी वही गलती दोहराई जा रही है जो महलारी बाकुल डेम को बनाने में की गई थी। शहर के गणमान्य नागरिक और सराफा व्यवसाई, साहू समाज के वरिष्ठ जयशंकर साहू का बुधवार सुबह निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास स्थान पुराना छापाखाना साहू ज्वेलर्स से मोक्ष धाम के लिए निकली। इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। गौरतलब है कि जयशंकर साहू प्रसिद्ध सराफा व्यवसाई नरेंद्र साहू के पिता और भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के दादाजी थे। जो शहरवासियों के बीच दद्दा जी के नाम से जाने जाते थे। आज उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेता जय शंकर साहू को श्रद्धांजलि देने उनकी अंतिम यात्रा में पहुंचे। ग्राम उमरहर में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में प्रभावित हुए आठ परिवारों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ ने प्राथमिकता सहायता के रूप में आर्थिक मदद प्रदान की है। सम्पूर्ण घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ ने प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना व ग्रामीण कांग्रेस के समन्वयक अमित सक्सेना को पीडि़त परिवारों से भेंट कर वस्तु स्थिति की जानकारी लेते हुये उन्हें ग्राम उमरहर भेजा था। जहां पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के बाद उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ की ओर से मुआवजा दिया गया है। छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद चांद में चेत्र नवरात्र एवं हिंदू नववर्ष के अवसर पर हिंदू संगठनों की ओर से पूरे चांद नगर को भगवा झंडा एवं तोरण से सजाया गया था ।चांद सीएमओ दिशा डेहरिया द्वारा भगवा तोरण को हटाने का फरमान जारी करने के बाद हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चांद सीएमओ को हटाने की मांग को लेकर कुछ हिंदूवादी संगठनों के द्वारा जिला प्रशासन को मामले की शिकायत की गई है। जबकि पुलिस थाने में भी सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। नगर पालिक निगम सभाकक्ष में बुधवार को निगम कमिश्नर हिमांशु सिंह के द्वारा सप्ताहिक समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें निगम कमिश्नर द्वारा सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता, अतिक्रमण सहित जल कर वसूली और राजस्व वसूली के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले में सूरज अपने तीखे तेवर लगातार दिखा रहा है। यही वजह है कि तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक तक पहुंच गया है। जिसके कारण लोगों को ना दिन में राहत है और ना रात में सुकुन। गर्मी से बचने के लिए लोग अब घरों में कूलर और पंखे लगातार चला रहे हैं। बुधवार को मौसम का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य तापमान से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसी प्रकार पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य तापमान से 4 डिग्री अधिक है। बीते कुछ दिनों से बादल छाए रहने के कारण मौसम के अधिकतम तापमान में गिरावट आई थी। लेकिन अब फिर से बादल हटने के बाद पारे में उछाल आया है। अहिंसा स्थली गोल गंज स्थित वीतराग भवन में अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन द्वारा त्रिदिवसीय निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन चल रहा है।शिविर के दूसरे दिन इंदौर से पधारे डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ने स्वस्थ रहने के अहिंसक उपाय बताकर योग एवं प्राणायाम कराया। जिसका लाभ गणमान्य नागरिकों ने लिया। गर्मी के मौसम में कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले आवेदकों को पानी नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहने को तो यहां पर प्रशासन के द्वारा वाटर कूलर लगाए गए हैं। लेकिन इन वाटर कूलर में पानी नहीं होता है। जबकि नगर पालिक निगम के द्वारा जो प्याऊ कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए हैं।यहां पर प्याऊ भी जल्द खाली हो जाते हैं। जिसके कारण आवेदक पानी के लिए दरबदर भटकते देखे जाते हैं।


खबरें और भी हैं