भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा नगर रेहटी के कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया गया। विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दीपकसिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर रेहटी में एक विरोध रैली निकाली जो नगर के पुराने बस स्टैंड पर पहुंची जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया गया साथ ही जमकर ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की।इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए।