क्षेत्रीय
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिवस है और 07 अक्टूबर को उनकी प्रशासनिक प्रमुख भूमिका के 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चला रही है, जिसमें युवा मोर्चा की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवा मोर्चा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मोदी सरकार के कार्यों, योजनाओं तथा उपलब्धियों को जनता तक ले जाएगा। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने मोर्चा के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी मीडिया से साझा की।