खेल
30-Jan-2023

अगले महीने मध्यप्रदेश बजट एक फरवरी को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश होने वाला है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार राज्य का बजट पेश करेगी। इसकी तारीख अभी तय होना बाकी है। हालांकि इस बजट से सरकार ने अपना सालाना टैक्स कलेक्शन बढ़ाने की तैयारी कर ली है। पुलिस से मेवाती गैंग का सामना ग्वालियर में शुक्रवार रात हरियाणा के मेवाती गैंग का पुलिस से सामना हो गया। पनिहार टोल निकलते ही सफेद रंग की स्विफ्ट कार अचानक पुलिस चेकिंग को देखकर यू-टर्न होने लगी। संदेह हुआ तो पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। कार में एक युवक सवार था उसने पहले भागने का प्रयास किया। पुलिस पीछे लगी थी आगे टोल था। चालक को पता था टोल से इतनी जल्दी नहीं निकल पाएगा। वह कार छोड़कर हाइवे से नीचे झांडियों में कूद गया। उसके भागने के बाद जब पुलिस जवानों ने कार की तलाशी ली तो उसमें गैस कटर हरियाणा और मध्य प्रदेश के भोपाल शहर की नंबर रजिस्ट्रेशन प्लेट ATM काटने में उपयोग होने वाले टूल्स मिले हैं। इसके बाद पता लगा कि यह हरियाणा के मेवाती गैंग की कार थी। MP में दतिया सबसे ठंडा पारा 4 डिग्री बारिश और घने कोहरे के साथ अब मध्यप्रदेश सर्द हवाओं से कांप उठा है। प्रदेश के कई शहरों में कोल्ड वेव चल रही है। शनिवार को ग्वालियर छतरपुर और दतिया में कोल्ड-डे रहेगा। भोपाल जबलपुर उज्जैन समेत 20 शहरों सुबह घने कोहरे के आगोश में है। जबलपुर में इतना घना कोहरा था कि 50 मीटर के बाद कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। भोपाल में सुबह 9 बजे तक कोहरे का असर देखने को मिला। भोपाल से होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज राजधानी भोपाल से खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज होने जा रहा है। 31 जनवरी को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम से खेलों के इस महाआयोजन की शुरुआत होगी। एमपी की मेज़बानी में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में मप्र के 470 खिलाड़ी 27 प्रकार के खेलों में अपने हुनर दिखाएंगा। इस साल खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रदेश के आठ शहरों में हो रहा है। इसमें भोपाल में नौ खेलों के आयोजन होंगे वहीं इंदौर में 6 ग्वालियर में चार उज्जैन और मंडला में दो जबलपुर में चार तथा बालाघाट खरगोन में एक -एक खेल का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा दिल्ली में भी एक खेल का आयोजन किया जाएगा। #mpnews #खेलो_इंडिया_यूथ_गेम्स #bharatjodoyatra #मध्यप्रदेश_बजट


खबरें और भी हैं