मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पर्यटन के थीम सॉन्ग को भी लांच किया उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को पर्यटन एवं अतिथि सत्कार के विषय पर पर्यटन विभाग द्वारा एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया ।धर्मपुर के विधायक विनोद चमोली ,पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।कॉन्फ्रेंस में विनोद चमोली ने कहा कि गत वर्ष उत्तराखंड में 35 लाख के करीब यात्री आए थे,इस वर्ष पर्यटकों की संख्या एक करोड़ तक पहुंच जाए तो उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री के बीच राज्य में शिक्षा के विकास और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा देवभूमि उत्तराखंड को शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग मेहनती एवं कर्मशील हैं। प्रदेश के युवाओं की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा राज्य को पूरी मदद दी जाएगी। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर यह मुलाकात हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री के बीच राज्य में शिक्षा के विकास और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव मदद दी जाएगी। उत्तराखंड के दौरे पर आए केंद्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की सबसे पहले तो प्रदेश की जनता को का दिल से आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने मिथक को तोड़ते हुए फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का काम किया है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है ... उन्होंने साथी साथ बताए कि उत्तराखंड शिक्षा का दशकों से केंद्र रहा है इसी क्रम में उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति का और विस्तार किया जाएगा आज आम आदमी पार्टी नेता एव डोईवाला विधानसभा से प्रत्याशी रहे राजू मौर्या ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा पर कड़ा निशाना साधा साथ ही कहा कि एक बार पूर्ण बहुमत से कॉन्ग्रेस तो एक बार फिर से भाजपा की सरकार यहां पर रही लेकिन उसके बाद भी आज तक एक भी ढंग का अस्पताल नहीं बना यहां अस्पताल केवल आम जनता को ठगने के लिए बनाए गए है साथ ही कहा कि अगर उत्तराखंड में अस्पताल अच्छे होते तो रेखा आर्य को अपना इलाज कराने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ता लालकुआं में स्थित रेलवे के लिये स्लीपर बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। जिसमें स्लीपर फैक्ट्री की एक विशालकाय चिमनी फैक्ट्री के टीन शेड पर भरभरा कर गिर पड़ी। भारी भरकम चिमनी के टीन सैड में गिरने से पूरा टीन शेड क्षतिग्रस्त होकर जमीन में आ गिरा। वहीं गनीमत यह रही की घटना के समय कोई भी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था जिसके चलते जनहानि होने से बच गई। अचानक हुई इस घटना से फैक्ट्री में कार्य करने वाले श्रमिकों में हड़कम्प मच गया।