1 जबलपुर के मंझोली इलाके में बीते दिनों हुई अंधे हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि 29 दिसम्बर 2021 को मंझोली गांव के ग्राम डिरहा उमरिया की झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ था, इस मामले में पुलिस ने मृतक का मर्ग कायम करने के बाद लवकुश बर्मन, दोजीलाल बर्मन और माखन बर्मन को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी लवकुश ने बताया कुछ समय पहले उसने मृतक की बहन के साथ छेड़छाड़ की थी जिसपर मृतक ने उसे दो तीन थप्पड़ मारे थे जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने मृतक अनिल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई । पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है। 2 संस्कारधानी शर्मसार हो गई। मौसेरे भाई ने दोस्तों संग मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने कार में वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उधर, दो महिलाओं सहित चार अन्य से भी रेप के अलग-अलग केस दर्ज हुए हैं। 3 जबलपुर में बिजली महकमे के विखण्डन को लेकर सियासत गर्म हो चली है।सरकार के इस निर्णय की जमकर आलोचना हो रही है।रविवार को इस फैसले के खिलाफ अलग अलग संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई।संगठनों ने सरकार से अपील की है कि इस फैसले को रद्द किया जाए।इसके अलावा उनके द्वारा प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यह मांग रखी जाएगी। 4 मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की जबलपुर शाखा का वार्षिक कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम काफी हर्षोल्लास के साथ समपन्न हुआ। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए संघ वार्षिक कैलेंडर का विमोचन करवाता आ रहा है। लेकिन, बीते साल कोरोना महामारी के दौरान यह आयोजन नहीं हो पाया था। इस वर्ष एक बार फिर से संघ ने अपनी परंपरा जारी रखते हुए इसका आयोजन किया है।इस आयोजन के दौरान सभी 52 विभागों के साथी सदस्य एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर पूर्व मंत्री चंद्र कुमार भनोट जी द्वारा वार्षिक कलेंडर का विमोचन किया गया। 5 साल 2022 के आगमन पर लोग अलग अलग तरीके से नए साल का स्वागत कर रहे है। जबलपुर के मदारटेकरी इलाके में एक समाज सेवी संस्था द्वारा गरीब मजदूरों को नए साल के उपलक्ष्य में कम्बल वितरित किये गए। संस्था द्वारा तकरीबन 200 कम्बल मजदूर वर्ग के लोगो को दिए गए है। 6 नए वर्ष का आगाज लोगों ने अपने अपने पसंदीदा तरीके से किया। जबलपुर में बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन के साथ नए वर्ष की शुरुआत की। सुबह से ही शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम देखने को मिला। शहर के बड़ी खेरमाई मन्दिर में भी कुछ यही आलम रहा।