क्षेत्रीय
06-Feb-2021

किसान बिल के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोदी पर साधा निशाना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने किसान बिल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शनिवार को शिवपुरी में पत्रकारों से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि यह किसान बिल दिल्ली में नहीं अहमदाबाद में बैठकर मोदी सरकार ने बनाया है और कुछ बड़े खराब पतियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह बिल लाया गया है।शनिवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ग्वालियर से शिवपुरी होते हुए गुना निकले। उनका गुना बाइपास पर भव्य स्वागत हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी चलाई। इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने बातचीत करते कुछ सवालों खास उत्तर दिए।सिंह ने कहा कि यह आंदोलन किसी धर्म या जाति समूह का न होकर पूरे किसानों का है।कानून अहमदाबाद में अरब व खरबपतियों के लिए बना है।इसमें 15 से 18 लाख करोड़ का धंधा है।वह नेशन,वन लायसेंस का मतलब है, पूरी तरह किसानों के हितों को अरबपतियों को बेच देना।


खबरें और भी हैं