क्षेत्रीय
29-Sep-2021

भोपाल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाएगा। गांधी जयंती से महोत्सव की शुरुआत होगी। इस दौरान रैली का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में लोगों में विधिक जागरुकता लाने हर रोज अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि आम लोग विधिक अधिकार जान सकें।। स्पेशल जज कमल जोशी ने बुधवार को प्रेससवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण जनजागरुकता अभियान चलाएगा। प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। इसमें लोगों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में विशेषतौर पर बताया जाएगा। बच्चो , छात्रों को भी विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से इससे जोड़ा जाएगा। इन कार्यक्रमों में आमजनता के लिए सरकार की जन कल्याण नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।


खबरें और भी हैं