क्षेत्रीय
25-Mar-2022

भिंड जिले के सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने प्रेसवार्ता बुलाई। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष के अलावा भाजपा नेता अवधेश सिंह कुशवाह, पूर्व महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांता तोमर, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष नाथू गुर्जर ने भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही कई जनहितैषी योजनाओं का बखान भी किया। वही देश में इंदौर का स्वच्छता में लगातार पांच बार प्रथम आने का उल्लेख भी किया तो वही भिंड जिले की स्वच्छता पर जब भाजपा जिलाध्यक्ष से सवाल पूछे तो वो टालते हुए नजर आए, वही विश्व हेरिटेज में शामिल होल्कर छतरी का सांसद संध्या राय के द्वारा संसद में जिक्र न करने का कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा जिले के सभी ऐतिहासिक पर्यटकों और मंदिरों को ध्यान में रखा जाएगा।


खबरें और भी हैं